बीआईटी सिंदरी में अनुसंधान और नवाचार पर वेबिनार आयोजित
धनबाद, अगस्त 1 -- सिंदरी। बीआईटी सिंदरी में 'इंस्टिच्यूशंस इनोवेशन काउंसिल' (आईआईसी) के सौजन्य से एआईसीटीई द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचार को सशक्त बनाने पर शुक्रवार को एक वेबिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के सीईओ डॉ. शिवकुमार कल्याणरमन ने संस्थान की कार्यप्रणाली, अनुसंधान अनुदान, फेलोशिप, उद्योग-शैक्षणिक सहयोग और देश में शोध को बढ़ावा देने वाली विभिन्न पहलों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर आईआईसी के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार ने छात्र-छात्राओं से एएनआरएफ जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर नवाचार और अंतर्विषयक परियोजनाओं में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वेबिनार में आईआईसी संयोजक डॉ. राहुल कुमार, टेक्समिन सीआईसी के राजेश कुमार सहित कई शिक्षक और समन्वयक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.