रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के तीन छात्रों की टीम ने बीआईटी, सिंदरी में आयोजित हैकाथॉन 'हिनोवेशन-2026' में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से शॉर्टलिस्ट 20 टीमों ने हिस्सा लिया। डीएसपीएमयू का प्रतिनिधित्व टीम हैकस्मिथ्स ने किया। इसमें बीएससी आईटी (सेमेस्टर-5) के विद्यार्थी- अयन मुखर्जी, सेजल गुप्ता और विशाल कुमार शामिल थे।डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना और उसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण और प्रतिस्पर्धा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से सामूहिकता और प्रत...