धनबाद, मार्च 20 -- बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग के 1990 बैच के पूर्ववर्ती छात्र आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से बीआईटी सिंदरी में गर्व और उल्लास का माहौल है। अजय कुमार नंद बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड स्थित धमौन गांव के निवासी हैं। उनके इस उपलब्धि पर उनका गृह जिला सहित पूरा बिहार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंद अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं प्रभावशाली कार्यशैली के कारण निरंतर उच्च पदों पर आसीन होते रहे। अब कोलकाता महानगर के पुलिस कमिश्नर के रूप में उनकी नियुक्ति ने संस्थान की गौरवशाली परंपरा को नई उंचाईयों तक पहुंचाया है। संस्थान के असैनिक अभियंत्रण विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सह वरीय प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.