धनबाद, मार्च 22 -- बीआइटी सिंदरी के छात्रों ने गेट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज में उत्साह का माहौल है। गेट व ईएसई फोरम के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए परिणाम साझा किया। उन्होंने बताया कि धातुकर्म अभियंत्रण विभाग के पवन कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर 210वीं रैंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। प्रेम कुमार (रैंक 548), विवेक कुमार व पंकज कुमार (रैंक 1395), विकास कुमार सिंह व उज्जवल कुमार (रैंक 1737) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। रासायनिक अभियंत्रण विभाग के आनंद कुमार गुप्ता ने 140वीं रैंक, कोमल कुमारी ने 223वीं, आशी रानी ने 449वीं, अभिजीत कुमार नंदी ने 894वीं और अमित कुमार पांडेय ने 1123वीं रैंक प्राप्त की है। निदेशक डॉ. पंकज राय, ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.