बीआईटी सिंदरी: सिविल और धातुकर्म विभाग में समर इंटर्नशिप संपन्न
धनबाद, जुलाई 16 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के सिविल (असैनिक) और धातुकर्म (मेटलर्जी) अभियांत्रिकी विभाग में बुधवार को छह सप्ताह का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में झारखंड के विभिन्न तकनीकी संस्थानों, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और डिप्लोमा के सफल विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपे गए। यह रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान देना था। धातुकर्म विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार रजक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का तकनीकी कौशल मजबूत होता है, जिससे रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर बेहतर होते हैं। यह भी पढ़ें- बीआईटी सिंदरी में छह सप्ताह का इंटर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.