धनबाद, सितम्बर 6 -- बीआईटी सिंदरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम के छठे दिन शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंडक्शन प्रोग्राम के चेयरमैन प्रो डॉ आरके वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल अकादमिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आपसी संबंधों की क्षमता को व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता, श्लोक एवं भाषण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बीआईटी सिंदरी के के...