बीआईटी लालपुर में पेड़-पौधों को बांधा गया रक्षासूत्र
रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बीआईटी लालपुर में निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने सखुआ का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान परिवार ने जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर आनेवाली पीढ़ियों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का कार्य किया है। सहायक रजिस्ट्रार नगेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर के बीच इस प्रकार की हरियाली बनाए रखने की जो जिम्मेदारी हमने ली है वह प्रेरित करने वाली है। पौधरोपण कार्यक्रम में परिसर में स्थित सभी पेड़-पौधो को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अपने परिवार में शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश आयोजन में डॉ अमृता प्रियम, डॉ अभय रंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.