रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी, लालपुर परिसर में- इंटर्नशिप और जॉब रेडीनेस, विषय पर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीआईटी, लालपुर के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने प्रतिभागियों को इस कार्यशाला की उपयोगिता समझाई। कहा कि कौशल विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जॉब मार्केट के लिए तैयार करने में सहायक है। कार्यशाला के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि इस कार्यशाला से विद्यार्थी अपने क्षेत्र के रोजगार अवसरों व इंटर्नशिप की नेटवर्किंग से जुड़ सकते हैं। कार्यशाला में वक्ताओं में विनय सिंह, सुदीप सिंह, सौरव शेखर के व्याख्यान। संचालन सह संयोजक डॉ सिबा मित्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.