रांची, अप्रैल 11 -- रांची। बीआईटी लालपुर कैंपस के एमबीए (सत्र 2024-2026) के विद्यार्थियों ने शनिवार को रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के प्लांट-5 का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने आधुनिक उत्पादन तकनीकों और औद्योगिक प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं को करीब से समझा। कंपनी के सीईओ शक्तिपद सेनापति और एचआर प्रमुख लोधी ने भविष्य के प्रबंधकों को नेतृत्व कौशल और उद्योग की चुनौतियों के गुर सिखाए। छात्रों के साथ डॉ अनीश हैदर, डॉ सत्राजीत चौधरी, डॉ मयंक पराशर, डॉ शालिनी, डॉ वंदना व मनोज कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.