बीआईटी मेसरा में हरित ऊर्जा व डिजिटल तकनीक पर 18 से एफडीपी
रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में 18 से 22 मई तक सस्टेनेबल हरित ऊर्जा सिस्टम्स के लिए उभरती नियंत्रण एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियां विषय पर पांच दिनी संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) होगा। इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की ओर से होने वाले आयोजन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं व उद्योग विशेषज्ञों सहित 19 वक्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में इटली, चीन और अमेरिका के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। पोलिटेक्निको दी मिलानो के डॉ. जियाम्बत्तिस्ता ग्रुओसो, माइक्रोसॉफ्ट के प्रत्युष आनंद और कई आईआईटी-एनआईटी के प्रोफेसर ऊर्जा प्रौद्योगिकी, एआई और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान देंगे। यह एफडीपी भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन और 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.