बीआईटी मेसरा में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम शुरू
रांची, अगस्त 20 -- रांची। बीआईटी मेसरा में गुरुवार को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम (एसआईपी) का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ। कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए संस्थान के विजन और नियमों की जानकारी दी। डॉ. संजय कुमार ने करियर में इंडक्शन प्रोग्राम के महत्व को रेखांकित किया। को-ऑर्डिनेटर डॉ. के. श्रीधर पटनायक ने बताया कि 3 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, नशामुक्त जागरुकता, योग, पर्यावरण संरक्षण और कोर्स पंजीकरण जैसे सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- छात्रों को ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.