रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम रोस्ट्रा- 2026 का समापन सोमवार को हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताओं, प्रस्तुतियों और वाद-विवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। रामचरितमानस के पिनाक भंजन प्रसंग पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। वहीं, यूथ पार्लियामेंट में छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यवाही का रूप प्रस्तुत करते हुए चर्चा और वाद-विवाद में भाग लिया। साहित्यिक क्विज भी आयोजित किया गया, जो कवियों, लेखकों और साहित्यिक ज्ञान पर आधारित था। स्पीकर डिलेमा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके बोलने के तरीके, अभिव्यक्ति और शारीरिक हाव-भाव के आधार पर किया गया। वाक युद्ध कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.