रांची, जुलाई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में मंगलवार को दो दिवसीय छठे शोध सम्मेलन (रिसर्च कोलोक्वियम) शुरू हुआ। इस अंतरविषयी शोध सम्मेलन में देशभर के शोधार्थी और शिक्षाविद 269 शोध प्रस्तुतियों (123 मौखिक व 146 पोस्टर प्रस्तुति) के माध्यम से अपने शोध कार्य साझा करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव और बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना मौजूद थे। मुख्य अतिथि प्रो राजीव श्रीवास्तव ने युवा शोधार्थियों से गणित, भौतिकी व सांख्यिकी जैसे मूलभूत विषयों में मजबूत आधार विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों को सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि अवसर सृजित करने वाला बनना चाहिए।

शोध का महत्व वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीआईट...