रांची, अप्रैल 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में आयोजित स्टार्टअप बूट कैंप के तीसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों को उद्यमिता के व्यावहारिक, वित्तीय और रणनीतिक पहलुओं की जानकारी दी गई। डॉ कोयल मुखर्जी के समन्वयन और विशेषज्ञ ऋषभ गिल के नेतृत्व में प्रतिभागियों को लीन कैनवास और वित्तीय योजना की बारीकियां सिखाई गईं। फूड डिलीवरी केस स्टडी के साथ रैपिडो के बिजनेस मॉडल का विश्लेषण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, पूंजी और परिचालन व्यय को समझते हुए फिजिकल कैनवास पर वित्तीय अनुमान तैयार किए। शार्क टैंक शैली की गतिविधि में विद्यार्थियों ने 2 मिनट की पिच और 3 मिनट प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- बीआईटी मेसरा के बूटकैंप में प्रतिभागियों ने पेश किए स्टार्टअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.