रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा में कला, संस्कृति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सतत उद्यमिता पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य विषय 'रूट्स टू रेनैसां: झारखंड की जनजातीय विरासत, नवाचार और डिजिटल उद्यमिता का समन्वय' है। 6 से 8 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध जनजातीय विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों पर गहन मंथन होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता, सांस्कृतिक कार्यकर्ता और उद्यमी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह चर्चा करना है कि मौखिक कथा परंपरा और हस्तशिल्प जैसी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों को डिजिटल तकनीक व एआई की सहायता से किस प्रकार सुरक्षित और संरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.