बीआईटी मेसरा में झारखंड के छात्रों का कोटा बहाल करने की मांग
रांची, जून 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ ने बीआईटी, मेसरा की ओर से झारखंड के छात्र-छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षण समाप्त किए जाने के निर्णय का विरोध किया है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने इसे झारखंड के युवाओं के शैक्षणिक अधिकारों पर हमला बताते हुए तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की है। संघ का कहना है कि संस्थान में पहले से स्थानीय लोगों को रोजगार और प्रतिनिधित्व के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे थे, लेकिन अब छात्रों के लिए उपलब्ध अवसरों में कटौती से व्यापक असंतोष पैदा हुआ है। मांग की कि आदिम जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पूर्व में संचालित नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था को पुनः बहाल किया जाए और गरीब छात्रों पर आर्थिक बोझ कम किया जाए।आदिवासी छात्र संघ ने बीआईटी प्रबंधन से झारखंड के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत सीट कोटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.