बीआईटी मेसरा में जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम
रांची, मई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर सोमवार को डॉ भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सहयोग से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। वहीं, बिहार जैव विविधता बोर्ड से प्राप्त शोध अनुदान के अंतर्गत बीआईटी, मेसरा के डॉ सुकल्याण चक्रवर्ती और डॉ कीर्ति अविषेक क्षेत्र की जैव विविधता के अध्ययन के लिए मुजफ्फरपुर में उपस्थित थे। इस परियोजना में बीआईटी मेसरा की डॉ तनुश्री भट्टाचार्य भी सह-अन्वेषक के रूप में शामिल हैं। सर्वेक्षण के दौरान, मुजफ्फरपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पानी और मिट्टी के कई नमूने एकत्र किए गए। इस सत्र ने सतत विकास और सामुदायिक आजीविका में जैव विविधता की भूमिका को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- तेज गति से शहरीकरण जैव विविधिता के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.