रांची, मार्च 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने दो वर्षीय अंतर्विषयी एमए लिबरल आर्ट्स पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। यह पाठ्यक्रम चार सेमेस्टर में संचालित होगा और मानविकी, सामाजिक विज्ञान, डिजिटल प्रणालियों और उभरती तकनीकों को एकीकृत करते हुए एक समग्र स्नातकोत्तर संरचना प्रदान करेगा। नए पाठ्यक्रम में सांस्कृतिक अध्ययन, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, सतत विकास अध्ययन, सूचना विज्ञान, मीडिया अध्ययन, डिजिटल मानविकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। संस्थान के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को समकालीन सामाजिक और तकनीकी चुनौतियों का गहन शैक्षणिक समझ और स्पष्ट शोध पद्धति के साथ विश्लेषण करने के लिए तैयार करेगा। विश्वविद्यालय अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.