रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के रिमोट सेंसिंग एवं जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग में बुधवार को 'वन फीनोलॉजी निगरानी कार्यक्रम' पर एक दिवसीय विचार-मंथन कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर-ईस्ट (आरआरएससी-ईस्ट), नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी), इसरो और बीआईटी मेसरा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में इसरो के वैज्ञानिकों, झारखंड वन विभाग के अधिकारियों और शोधार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के दौर में अत्याधुनिक वन निगरानी प्रणालियों पर चर्चा की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और उपग्रह आंकड़ों के माध्यम से वनों में होने वाले मौसमी बदलावों, जैसे-पत्तियों का गिरना, नई हरियाली का आगमन और पुष्पन-फलन की प्रक्रिया का वैज्ञानिक अध्ययन करना है। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.