बीआईटी मेसरा के 'एरोकॉन' में दिखा एयरोस्पेस का भविष्य
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की एयरोस्पेस सोसाइटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी आयोजन एरोकॉन का समापन रविवार को हुआ। आयोजन में एरियल टेक्नोलॉजी, विमानन, रॉकेट्री और तकनीकी नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के साथ स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण ड्रोन शो रहा। एरियल टेक्नोलॉजी के बेहतर तालमेल और आधुनिक ड्रोन तकनीक के प्रदर्शन ने प्रतिभागियों और दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा विमान निर्माण की समझ विकसित करने के लिए विमान नीलामी आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों को एक मिशन दिया गया और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.