रांची, अगस्त 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के रिमोट सेंसिंग एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स विभाग के शोधार्थी नितीश कुमार को पोलैंड के क्राको में आयोजित यूआरएसआई जनरल असेंबली एंड साइंटिफिक सिम्पोजियम (जीएएसएस)-2026 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड (वाईएसए) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान चंद्रयान-2 के डुअल-फ्रीक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) से जुड़े उनके शोध के लिए प्रदान किया गया। यह शोध चंद्रयान-2 अनुसंधान कार्यक्रम के तहत प्रधान अन्वेषक (पीआई) डॉ वीएस राठौर और सह-प्रधान अन्वेषक (को-पीआई) डॉ एपी कृष्णा के मार्गदर्शन में किया गया। शोध में रडार रिमोट सेंसिंग और ग्रहीय अन्वेषण के क्षेत्र में इटली के रास लैब, सीएनआईटी के शोधकर्ता डॉ अजीत कुमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान...