रांची, फरवरी 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। आईआईटी खड़गपुर के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव 'स्प्रिंग फेस्ट-2026' में बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की लिटरेरी सोसाइटी के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता दर्ज की। देश के इस सबसे पुराने अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक आयोजन में बीआईटी मेसरा की टीम ने हिन्दी और अंग्रेजी 'स्लैम पोएट्री' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हिन्दी स्लैम पोएट्री में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (द्वितीय वर्ष) के छात्र अभय आनंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (तृतीय वर्ष) के अभय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, अंग्रेजी स्लैम पोएट्री में एआई एंड मशीन लर्निंग (द्वितीय वर्ष) की छात्रा अनन्या कृष्णन ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीआईटी मेसरा के शिक्षकों ने विजेताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.