बीआईटी मेसरा के कुशाग्र सहाय को 1.40 करोड़ व अंकित कुमार को 1.09 करोड़ का वार्षिक ऑफर
रांची, जुलाई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी मेसरा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के दो छात्रों ने इस वर्ष के प्लेसमेंट सत्र में करोड़ों रुपये के वार्षिक पैकेज हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र कुशाग्र सहाय को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 1.40 करोड़ (सीटीसी) का आकर्षक वार्षिक पैकेज मिला है। वहीं, इसी विभाग के छात्र अंकित कुमार को 1.09 करोड़ (सीटीसी) का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।बीआईटी मेसरा ने इन उपलब्धियों को छात्रों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और तकनीकी दक्षता का परिणाम बताया है। संस्थान का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता, आधुनिक पाठ्यक्रम और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.