बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो मन्ना को 5 वर्ष का सेवा विस्तार
रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी मेसरा) के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना को एक बार फिर संस्थान के कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें पांच वर्ष के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 3 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। संस्थान के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (एमओए) की धारा 32.01 के तहत चांसलर को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह पुनर्नियुक्ति की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रो मन्ना का कार्यकाल पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु (जो पहले) पूरी होने तक रहेगा। उन्होंने बीआईटी मेसरा के कुलपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें संस्थान के सभी पाठ्यक्रम नेशलन बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (एबीए) से मान्यता प्राप्त हुए। संस्थान में रिकॉर्ड नियुक्तिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.