बीआईटी मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 को
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्तूबर को संस्थान के मुख्य परिसर स्थित सीपी बिड़ला सभागार में आयोजित होगा। समारोह सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। इसमें स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही, विभिन्न विषयों में शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अजीत कुमार मोहंती- अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग और सचिव, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार होंगे। समारोह की अध्यक्षता बीआईटी मेसरा के कुलाधिपति सीके बिड़ला करेंगे। दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर उपाधियां प्रदान की जाएंगी। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.