रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत के निर्देश पर बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं तंबाकू जनित पदार्थों के सेवन व बिक्री पर रोक को प्रभावी बनाने के लिए छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास स्थित कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व टोबैको कंट्रोल सेल के जिला कंसलटेंट सुशांत कुमार ने किया। वहीं, सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीआईटी मेसरा टीओपी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने अभियान में सहयोग किया। जांच के क्रम में कई दुकानों और गुमटियों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री, प्रचार-प्रसार और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जिला प्रशासन ने दंडात्मक कार्रवाई करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.