गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बीआईटी संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में रिकॉर्ड 1407 छात्रों का देश-विदेश की 148 प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट कराया है। चयनित कंपनियों में अदानी सीमेंट, टीसीएस, एचसीएल, हीताची, हैवेल्स, एक्सिस बैंक, एल्केम समेत कई नाम शामिल हैं। संस्थान के अनुसार सर्वाधिक 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज डिप्लोमा सिविल के छात्र गौरव दुबे को, 17.32 लाख रुपये का पैकेज बीटेक मैकेनिकल के छात्र राजू सिंह को, 13.20 लाख रुपये एमबीए के छात्र आशीष मिश्रा तथा 12.75 लाख रुपये बीटेक सीएससी के छात्र नीरज तिवारी को मिला। चेयरमैन डॉ. आरए अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों, औद्योगिक प्रशिक्षण और निःशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स से छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। यह भी पढ़ें- Rs.1.2 करोड़ के ऐति...