बीआईटी में 103 टीमों ने पेश किए कारोबार के नए विचार
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। नए कारोबार की संभावनाओं और नवाचार आधारित विचारों को मंच देने के उद्देश्य से बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा में रविवार को 'बिजनेस प्लान-2026' का आयोजन किया गया। संस्थान की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने नए कारोबारी विचार, स्टार्टअप योजनाएं और नवाचार आधारित अवधारणाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम आईआईसी-बीआईटी के वार्षिक प्रमुख आयोजन बीआईटी-निशान (स्टार्टअप नवाचार प्रतियोगिता) के पूर्व-चयन चरण के रूप में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा के सभी परिसरों के विद्यार्थियों को अपने स्टार्टअप विचार, कारोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.