बीआईटी में होम स्टेट कोटा खत्म होने पर चैंबर ने जताई चिंता
रांची, जून 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर की एजुकेशन उप समीति ने शनिवार को बैठक की। इस बैठक में बीआईटी मेसरा में झारखंड के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत होम स्टेट कोटा समाप्त किए जाने से छात्रों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। उप समिति के चेयरमैन ने कहा कि बीआईटी मेसरा द्वारा इस सत्र से सभी सीटों पर ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर नामांकन लेने का निर्णय झारखंड के विद्यार्थियों के लिए चिंताजनक है।
बैठक की चिंताएं उन्होंने कहा कि अब तक होम स्टेट कोटा के तहत लगभग 650 सीटें झारखंड के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध थीं, जिससे राज्य के मेधावी छात्रों को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक बीआईटी मेसरा में अध्ययन का अवसर मिलता था। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया कोटा एवं होम स्टेट कोटा के कट-ऑफ में अंतर होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.