देवघर, जनवरी 29 -- जसीडीह प्रतिनिधि बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), देवघर परिसर में 29 और 30 जनवरी 2026 को देशभर के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए दो दिवसीय सीबीएसई एक्सपोजर विजिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित एक्सपोजर विजिट 2026 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप विद्यालयी शिक्षा को कौशल-आधारित, तकनीक-समर्थित और नवाचार-केन्द्रित बनाना है। दो दिवसीय आयोजन के दौरान एनईपी संवेदीकरण, शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग, विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के एकीकरण तथा "एनईपी 2020 : स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रतिबिंब...