बीआईटी में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला
रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा की लालपुर इकाई में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मेंटल हेल्थ असेसमेंट' विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। इस आयोजन में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य की जांच, परामर्श और सुरक्षा में एआई के उपयोग पर व्याख्यान व व्यावहारिक सत्र आयोजित किए। अंतिम दिन यूनिवर्सिटी ऑफ रोहेम्पटन की डॉ. शर्मिष्ठा और क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य ने एथिकल एआई और परामर्श तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। मौके पर विजय झा, डॉ अमृता प्रियम, डॉ अमृता सरकार, डॉ नंदन बनर्जी, डॉ देवेश उपाध्याय, डॉ मानसी गुप्ता उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.