रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नया मामला बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है। बीआईटी मोड़ के समीप कौशल्य कॉम्प्लेक्स स्थित पीटी ज्वेलर्स जेवर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत सोना-चांदी के 65 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। इस वारदात को चोरों ने बुधवार देर रात तब अंजाम दिया, जब दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इस संबंध में दुकान के संचालक पशुपति नाथ सोनी ने बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संचालक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। शटर खोलकर भीतर जाने पर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। नगदी समेत सोने-चांदी के जेवर गायब थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय क...