धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीआईटी (बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा के साथ उसे झारखंड का ब्रांड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को इस ब्रांड नाम से जोड़ा जाएगा यानी कि अब सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज नए नाम से जाने जाएंगे। मसलन दुमका में संचालित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका का नाम बीआईटी दुमका होगा। बोकारो का इंजीनियरिंग कॉलेज बीआईटी बोकारो के नाम से जाना जाएगा। इस तरह से सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बीआईटी के साथ संबंधित जिले का नाम जुड़ेगा। यह भी पढ़ें- राज्य में टेक्नोलॉजी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 9 क्लस्टर बनाने की योजना बनाई हैजेआईटी के रूप में अपग्रेड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...