देवघर, जनवरी 31 -- जसीडीह प्रतिनिधि। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (ऑफ-कैंपस देवघर) द्वारा सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. सौनक पॉल व सह-संयोजक डॉ. दीप शेखर आचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजन कुमार ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एनईपी- 2020 के मूल दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में कौशल विकास, व्याव...