देवघर, मार्च 29 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। बिरला इंस्टिट्यूट टेक्नोलॉजी ऑफ देवघर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव उत्थान-2026 के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. स्वप्न कुमार गोरोई के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. अंजना प्रधान घोराई के नेतृत्व में हुआ। जबकि डॉ. मनोज कुमार दत्ता एवं डॉ. पायल भारद्वाज ने सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल समन्वय किया। दूसरे दिन की शुरुआत तकनीकी एवं प्रबंधकीय प्रतियोगिताओं के साथ हुई। ऑटोमोबाइल सोसाइटी द्वारा आयोजित सिंगल गो-कार्ट चैंपियनशिप (टाइम ट्रायल) में प्रतिभागियों ने अपनी इंजीनियरिंग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आईईईई द्वारा आयोजित गैम्बिट-2-गियर: टेक ऑक्शन ने छात्रों की रणनीतिक सोच और तकनीकी समझ को पर...