धनबाद, सितम्बर 3 -- डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीआईटी सिंदरी के आठ छात्रावासों (गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल) के मेस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेस में काफी गंदगी पाई गई। यहां अशुद्ध सरसों तेल और मसालों में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल होते पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार राजा कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर कुल आठ मेसों की जांच की। बीआईटी सिंदरी में वर्तमान में कुल 32 मेस संचालित हो रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि आठ में से केवल चार मेस संचालकों के पास ही वैध लाइसेंस था, बाकी मेस अवैध रूप से चल रहे थे।

तेल और मसालों के लिए सैंपल जांच टीम ने मेस से सरसों तेल और मसालों के नमूने (सैंपल) जब्त किए हैं। शुरुआती जांच रिपोर्ट से पता चला है कि मसालों में प्रत...