धनबाद, फरवरी 26 -- बीआइटी सिंदरी में छात्रों द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था लाइट सिंदरी ने यूथ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में हिंदू मिशन अनाथालय में बुधवार को रंगोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर खेल ने बच्चों को काफी उत्साहित किया। इसके बाद होली नृत्यों पर बच्चे झूम उठे। इस अवसर पर अनाथालय के बच्चों के साथ नाश्ते का लुत्फ उठाया और उन्हें भोजन के पैकेट वितरित किए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। रंगोत्सव गौतम बुद्ध के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस टीम में रश्मि, लक्की कुमार, प्रमोद कुमार, अशोक और गौतम कुमार ने इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.