धनबाद, अप्रैल 15 -- बीआईटी सिंदरी के छात्रों और स्थानीय गोशाला बस्ती के युवकों के बीच सोमवार की शाम तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि संस्थान के छात्रों ने बस्ती में घुसकर सोनू सिंह और विक्की सिंह नामक युवकों के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ित विक्की सिंह के अनुसार, वह गोशाला बाजार से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क पर बीआईटी के छात्र-छात्राएं हाथ पकड़कर घूम रहे थे, जिससे रास्ता अवरुद्ध था। जब विक्की ने रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया, तो छात्र उग्र हो गए और गाली-ग्लौज करने लगे। यह भी पढ़ें- छात्राओं के पीछा पर छह नामजद विवाद इतना बढ़ा कि छात्रों ने कथित तौर पर बस्ती में घुसकर युवकों की पिटाई कर दी। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बीआईटी प्रशासन से मुलाकात कर दोषियो...