बीआईटी की स्पिटफायर तकनीकी जांच में सफल
धनबाद, नवम्बर 2 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर में फ्रेटर्निटी ऑफ मैकेनिकल एंड ऑटोमोटिव इंजीनियर्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय फार्मूला कार्ट डिजाइन चैलेंज में बीआईटी सिंदरी की कार स्पिटफायर ने तकनीकी जांच में सफलता हासिल कर ली है। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कोयंबटूर में आयोजित हो रही है। इसमें कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 40 संस्थानों ने तकनीकी जांच पास की है। स्पिटफायर के टीम मैनेजर शुभम मोहंती ने कोयंबटूर से जानकारी देते हुए बताया कि स्पिटफायर कॉस्ट मूल्यांकन में भी सफल रही है। अब डायनामिक टेस्ट के बाद स्पिटफायर को रेसिंग ट्रैक पर उतारने की अनुमति मिल जाएगी। रेसिंग ट्रैक पर स्पिटफायर का उतरना बीआईटी सिंदरी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.