बीआईटी की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर की आत्महत्या
रांची, मार्च 20 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में गुरुवार दोपहर एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी निवासी बीके झा की 23 वर्षीय पुत्री निमिषा झा के रूप में हुई है। वह बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, लालपुर में बीबीए की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन बजे शव को पानी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को दोपहर करीब दो बजे डैम के पास अकेले देखा गया था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की,लेकिन गहरे पानी के कारण उसे नहीं निकाल सके। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.