धनबाद, अप्रैल 20 -- बीआईटी सिंदरी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ई-समिट 26 का समापन हुआ। इस आयोजन ने छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई राह दिखाई। कार्यक्रम के दौरान टेक्सिलिरेट के तहत एक टीम को दो लाख रुपये और उड़ान यूजी फेलोशिप के तहत पांच स्नातक छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स के लिए एक लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा, तकनीकी विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सूर्यनारायण पांडा और डॉ. मुकेश चंद्र को माइनिंग उपकरणों के प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस प्रोजेक्ट के लिए 15 लाख रुपये का फंड दिया गया। यह भी पढ़ें- अपरोक्ष-2026: नवाचार, प्रेरणा और नए विचारों का संगम प्रतियोगिताओं में स्कूल स्तर पर किड्स गार्डन सीनियर सेकेंडरी स...