देवघर, फरवरी 17 -- जसीडीह प्रतिनिधि बीआईटी देवघर की रोबोटिक्स सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय आरसी एयरप्लेन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक स्वपन कुमार घोराई ने किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यावहारिक कार्यशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार की भावना, आत्मविश्वास और तकनीकी समझ को सशक्त बनाती हैं तथा उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने रोबोटिक्स सोसाइटी के फैकल्टी एडवाइजर गोपिसेट्टी श्रीनिवासा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यशाला के दौरान छात्रों को रेडियो कंट्रोल (आरसी) एयरप्लेन की डिजाइनिंग, संरचना निर्माण और उड़ान संचालन की विस्तृत जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.