पटना, मार्च 20 -- बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सत्र 2025-26 के लिए गठित कार्यकारिणी परिषद की छठवीं बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान ने की, जिसमें कुल 41 सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, औद्योगिक गतिविधियों और वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान 13 नई इकाइयों की सदस्यता के लिए आए आवेदनों पर विचार करते हुए कार्यकारिणी परिषद ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इन इकाइयों को सत्र 2026-27 के लिए एसोसिएशन की सदस्यता दी गई, जिससे संगठन का दायरा और मजबूत होगा।परिषद ने तीन सदस्यों महेश जलान, आरके चौधरी व रौनक चौधरी को फरवरी माह में आयोजित 5 दिवसीय मेगा औद्योगिक प्रदर्शनी 'डेस्टिनेशन बिहार-एक्सपो 2026' में उनके सक्रिय योगदान, उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए प्रशस्ति...