रिषिकेष, अक्टूबर 28 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र पांडे को भारत सरकार के भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली की अस्पताल योजना समिति में प्रिंसिपल सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति हिम्स जौलीग्रांट के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो संस्थान की विशेषज्ञता और अस्पताल सेवाओं के क्षेत्र में उसके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगी। डॉ. हेमचंद्र पांडे ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो देश में विभिन्न क्षेत्रों के मानकों के निर्माण और विकास के लिए कार्य करने वाला राष्ट्रीय निकाय है। अस्पताल योजना समिति के माध्यम से अस्पतालों के नियोजन से जुड़े मानकों और तकनीकी पहलुओं पर कार्य किया जाता है। कहा कि वह इससे पूर्व एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि देहरादून के कुलपति के रूप में भी अपनी सेवाएं...