बोकारो, जून 12 -- बेरमो, प्रतिनिधि। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीआइटी मेसरा में राज्य के विद्यार्थियों के लिए राज्य कोटा की व्यवस्था पुनः लागू करने व प्रवेश प्रक्रिया पर आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

राज्य कोटा की चिंता मुख्यमंत्री का ध्यान झारखंड के हजारों छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की गंभीर चिंता की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा है कि बीआइटी मेसरा में राज्य कोटा की व्यवस्था समाप्त होने की आशंका उत्पन्न हुई है। कहा कि झारखंड सरकार एवं बीआइटी मेसरा के बीच पूर्व में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) की अवधि समाप्त हो जाने के कारण वर्तमान शैक्षणिक सत्र में राज्य के विद्यार्थियों को मिलने वाला राज्य कोटा प्रभावित हो सकता है।

छात्रों के अवसर इससे झारखंड के लगभग 650 से अधिक विद्यार्थियों के उच्च तक...