बिहुल नदी में डूबने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
सुपौल, सितम्बर 4 -- मरौना, एक संवाददाता नदी थाना क्षेत्र के इनरबा कुलहरिया वार्ड 3 में बुधवार को बिहुल नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरोजा बेला पंचायत के वार्ड 3 निवासी गंगाई महतो की करीब 32 वर्षीय पत्नी अंजली देवी के रूप में हुई है। सरोजा बेला पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंजली देवी अपने मवेशियों के लिए नदी के उस पार चारा लाने गई थी। चारा लेकर वापस लौटने के क्रम में अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: भूतही नदी से बुजुर्ग महिला का शव बरामद इस दौरान ग्रामीणों ने नदी घाट से कुछ दूरी पर उन्हें खोज निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.