भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय बिहुला-विषहरी उत्सव का बुधवार को समापन हुआ। उत्सव में लोककला, फोटोग्राफी, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया गया। वहीं समापन दिवस पर विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा संयोजित एकल फोटोग्राफी प्रदर्शनी 'दृष्टिकोण' लगाई गई। उत्सव में दो दिवसीय मंजूषा चित्रकला कार्यशाला भी आयोजित हुई। प्रशिक्षक डॉ. उलूपी झा ने 30 से अधिक प्रतिभागियों को मंजूषा लोककला की पारंपरिक शैली, स्वरूप, विषय-वस्तु और चित्रांकन की बारीकियों की जानकारी दी। वहीं मंजूषा ह...