भागलपुर, अगस्त 19 -- नवगछिया, निज संवाददाता। सती बिहुला के मायके नवगछिया में बिहुला-विषहरी की पूजा-अर्चना के लिए दूसरे दिन भी भर इलाके से आए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय के श्रद्धालु भी मैया के पूजा के लिए जुटे हुए थे। मैया के भक्त विमल किशोर पोद्दार की देखरेख में दिनभर पूजा का दौर चला। मंगलवार को सुबह से ही मंदिर में मन्नत पूरी होने पर माता रानी को प्रसाद चढ़ाने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। बिहुला चौक स्थित मंदिर में दर्जनों श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया और माता को चुनरी माला चढ़ाई। यह भी पढ़ें- Munger News: बिहुला-विषहरी के दर्शन को पूजा केन्द्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दोपहर में उपस्थित श्रद्धालुगण ने हवन अनुष्ठान किया। देर शाम मैया को भावभीनी विदाई दी ग...