आरा, सितम्बर 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी को बिहिया से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में किशोरी की मां ने गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से सुराग जुटाते हुए किशोरी को बिहिया से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...