आरा, मई 2 -- -नवोदय विद्यालय में तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आगाज -240 से अधिक छात्र सीख रहे आपदा प्रबंधन और स्वावलंबन के गुर ​बिहिया। निज संवाददाता शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में खुद को और समाज को सुरक्षित रखना ही असली शिक्षा है। इसी उद्देश्य के साथ बिहिया स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय शिविर में बिहार के 15 जिलों (भोजपुर, बक्सर, पटना, गया सहित अन्य) से आए चुनिंदा छात्र-छात्राएं अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से सफल होने वाले स्काउट्स राज्य पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। शिविर के दौरान स्काउट्स और गाइड्स को यह सिखाया जा रहा है कि कैसे बिना किसी आधुनिक संसाधन ...